Tuesday, March 18, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयपाकिस्तान: पंजाब की विधानसभा में PTI के 11 विधायकों पर लगा प्रतिबंध

पाकिस्तान: पंजाब की विधानसभा में PTI के 11 विधायकों पर लगा प्रतिबंध

इस्लामाबाद। पंजाब विधानसभा में 11 विपक्षी नेताओं पर प्रतिबंध लगाया गया है। इन पर महिला मुख्यमंत्री के खिलाफ अपशब्द बोलने का आरोप है। विधानसभा अध्यक्ष ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 11 विधायकों पर प्रतिबंध लगाया है। पीटीआई के अध्यक्ष और पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जेल में हैंं। इमरान खान ने नवाज शरीफ की बेटी मरियम को चोर की बेटी कहा था। विधानसभा में मरियम नवाज के संबोधन के दौरान पीटीआई के विधायक हंगामा कर रहे थे। इसके अलावा मरियम के खिलाफ अपशब्द का इस्तेमाल भी किए थे। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि पीटीआई के विधायकों ने अपशब्द और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया। प्रतिपक्ष के नेता ने कहा कि उनकी पार्टी के नेताओं पर प्रतिबंध इसलिए लगाया गया, क्योंकि उन्होंने जनता विरोध बजट पेश करने पर मुख्यमंत्री पर कटाक्ष किया था। इस प्रकार की कार्यवाही से विपक्ष की आवाज को दबाया नहीं जा सकता है। शुक्रवार को विपक्षी नेताओं ने विधानसभा में नारेबाजी करते हुए बजट की प्रतियां भी फाड़ी थी। बता दें, मरियम नवाज पंजाब प्रांत की पहली महिला मुख्यमंत्री हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments