मंुबई। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की शादी के पांच दिन बाद दुखद समाचार सामने आया है। शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत बिगड़ गई है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों मुंबई की कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो को स्नेह कुमार जाला नाम के सेलेब्रिटी पैपराजी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियाे के नीचे लिखा गया है। सोनाक्षी और जहीर रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल में भर्ती शत्रुघ्न सिन्हा का हालाल जानने आए हैं। हालांकि अभी तक इस वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें, सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को अपने ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शत्रुघ्न के निवास पर रजिस्टर्ड मैरेज किया था। दोनों ने वेडिंग का वीडियो भी शेयर किया था। अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के पिता शत्रुघ्न सिन्हा, उनकी माता पूनम सिन्हा समेत परिवार के लोग शादी में शामिल हुए थे।