Wednesday, March 19, 2025
Homeसूरतसिविल अस्पताल से 3 साल का बच्चा अचानक गायब हो गया, पुलिस...

सिविल अस्पताल से 3 साल का बच्चा अचानक गायब हो गया, पुलिस तलाश में जुटी

सूरत। विवादों में घिरी सिविल अस्पताल में नया मामला सामने आया है। सिविल अस्पताल में अपने पिता के साथ रिश्तेदार से मिलने आया तीन साल का बच्चा अचानक गायब हाे गया। पिता सिक्युरिटी गार्ड के पास गया तो गार्ड ने उसे सुप्रिन्टेंडेट के पास भेज दिया। सीसीटीवी फुटेज में एक अनजान महिला बालक को अपने साथ लेकर जाती हुई दिखाई दे रही है।
सिविल से बच्चे के गायब होने का मामला गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी तक पहुंच गया। हर्ष संघवी ने संज्ञान लेते हुए पुलिस को निर्देश दिया कि बच्चे को तुरंत खोजकर उसके माता-पिता को सौंपा जाए।
बता दें, सिविल प्रशासन की लापरवाही से बच्चे की तलाश शुरू करने में तीन घंटे का समय बीत गया। बच्चे के पिता से लिखित शिकायत लेने में 2 घंटे लगाया। सिविल प्रशासन सीसीटीवी फुटेज दिखाने में भी आनाकानी कर रहा था। दबाव बढ़ने के बाद जब सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो एक महिला बच्चे को लेकर जाती हुई दिखाई दी।
जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश का मूल निवासी राजेश पाल, पत्नी और तीन साल के बेटे शिवा के साथ सचिन में बरफ फैक्ट्री के पास ईश्वर नगर में रहता और लूम्स के कारखाने में काम करता है। राजेश कल पत्नी और बेटे के साथ सिविल अस्पताल के जी-1 वार्ड में भर्ती अपने रिश्तेदार से मिलने आया था। उसका बेटा शिवा जी-1 से एफ-1 वार्ड की लॉबी में खेल रहा था और अचानक गायब हो गया। राजेश ने बहुत खोजबीन की, पर कुछ पता नहीं चला।

बाल तस्करी की आशंका में मुंबई क्राइम ब्रांच ने वापी से महिला को गिरफ्तार किया
वापी। बाल तस्करी की आशंका में मुंबई क्राइम ब्रांच वापी में जांच कर रही है। मुंबई की एक बच्ची को विशाखापत्तनम में बेचने के तार वापी से जुड़े हुए हैं। क्राइम ब्रांच ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 6 बच्चे मिले हैं। महिला का कहना है कि बच्चे उसके ही हैं। क्राइम ब्रांच को महिला पर संदेह है। बच्चों का डीएनए कराने के बाद ही पता चल सकेगा कि बच्चे किसके हैं।
मंुबई क्राइम ब्रांच ने वापी में वैशाली चार रास्ते के पास से एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ब्रिज के नीचे गुब्बारे बेचती है। महिला पर बच्चा चुराकर बेचने का शक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments