Thursday, March 20, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयश्रीलंका की नौसेना ने 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो। श्रीलंका की जलसीमा में अवैध मछली पकड़ने के आरोप में श्रीलंका की नौसेना ने 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान एक श्रीलंकाई नाविक की मौत हो गई। श्रीलंका की नौसेना पाक जलडमरू मध्य में अभियान चला रही थी, इसी वक्त भारतीय मछुआरे मछली पकड़े हुए पाए गए। पाक जलडमरूमध्य में अवैध मछली पकड़ने के मामले अधिक पाए जाते हैं। यह तमिलनाडु को श्रीलंका के उत्तरी सिरे से अलग करने वाली एक संकरी पट्‌टी है। यह दोनों देशों के लिए मछली पकड़ने का मुख्य केंन्द्र बिंदु है। इससे पहले श्रीलंका की नौसेना ने 18 मछुआरों को गिरफ्तार किया था। इसके साथ उनकी नौका भी जब्त कर ली थी। श्रीलंका की नौसेना उनकी जलसीमा में अवैध मछली पकड़ने वाले एक ट्रॉलर को जब्त करना चाहती थी। हालांकि, अभियान के दौरान एक श्रीलंकाई नाविक को भारतीय ट्रॉलर में लोहे की छड़ से सीने में चोट लग गई और उसकी मौत हो गई।” इस अभियान में श्रीलंकाई नौसेना ने ट्रॉलर को जब्त कर लिया और उसमें सवार 10 भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया। श्रीलंका की नौसेना इस साल अवैध मछली पकड़ रहे 200 से अधिक मछुआरों और 27 ट्रॉलर को जब्त कर चुका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments