Tuesday, April 1, 2025
Homeअहमदाबादपालनपुर के सहायक उद्योग आयुक्त का अपहरण, पुलिस ने पीछा करके अपहर्ताओं...

पालनपुर के सहायक उद्योग आयुक्त का अपहरण, पुलिस ने पीछा करके अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया

अहमदाबाद। प्रदेश में एक अधिकारी के अहपरण का अजीब मामला सामने आया है। गांधीनगर के नजदीक से वन क्लास के अधिकारी का अपहरण हो गया। पुलिस ने पीछा करके अधिकारी को अपहर्ताओं के चंगुल से छुड़ाया। अपहर्ता 25 लाख रुपए फिरौती मांग रहे थे।
पालनपुर के सहयोग उद्योग आयुक्त आरके वसावा गांधीनगर सेक्टर-12 में रहते हैं। वह आज दोपहर में हिम्मतनगर जा रहे थे, तभी अपहर्ताओं ने उनकी गाड़ी को घेरकर उन्हें अगवा कर लिया। वन क्लास अधिकारी के अपहरण की खबर से गांधीनगर में हंगामा मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई। इसी बीच पुलिस को पता चला कि अपहर्ता अधिकारी को लेकर वीजापुर-माणसा की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने अपहर्ताओं की गाड़ी का पीछा किया और कुछ दूर जाने के बाद गाड़ी को टक्कर मारकर अधिकारी को उनके चंगुल से छुड़ाया। पुलिस ने दो अपहर्ताओं को गिरफ्तार किया है। उनके नाम भीखा भरवाड़ और रोहित ठाकोर है, जबकि दो अपहर्ता बुधो भरवाड और रायमल ठाकोर फरार हो गए। पुलिस की उनकी तलाश कर रही है। बताया जाता है कि अपहृत सहायक उद्योग कमिश्नर आरके वसावा पांच दिन बाद रिटायर्ड हो रहे हैं। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी चल रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments