Tuesday, March 18, 2025
Homeअहमदाबादउत्तर गुजरात को बड़ी सौगात: साबरमती और बनास नदी पर 399 करोड़...

उत्तर गुजरात को बड़ी सौगात: साबरमती और बनास नदी पर 399 करोड़ की लागत से दो नए पुल बनेंगे

अहमदाबाद। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने उत्तर गुजरात में स्टेट हाईवे नं. 55 पर दो ब्रिज बनाने की मंजूरी दे दी है। इस पर कुल 399 करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसमें से पहले ब्रिज का निर्माण राधनपुर-चाणस्मा रोड पर राधनपुर के नजदीक बनास नदी पर होगा। यहां फोर लेन ब्रिज बनाने पर कुल 179 करोड़ रुपए खर्च होंगे। दूसरा ब्रिज महेसाणा-हिम्मत नगर रोड पर देराेल के पास साबरमती नदी पर बनेगा। यहां 220 करोड़ की लागत से सिक्स लेन पुल बनाया जाएगा। सड़क नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए युद्धस्तर पर काम किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने पुराने पुलों-सड़कों के पुनर्निर्माण, मजबूतीकरण के लिए मार्ग-मकान विभाग को निर्देश दिया है। इसी के तहत उत्तर गुजरात में राधनपुर चाणस्मा स्टेट हाईवे-55 पर राधनपुर के पास बनास नदी पर 179 करोड़ की लागत से नया पुल बनाने की मंजूरी दी है। चाणस्मा के सीमावर्ती इलाके को राधनपुर से जोड़ने के लिए गोचनाद गांव के पास बनास नदी पर एक पुल पहले से मौजूद है। हालांकि आज से 59 साल पहले यानी 1965 में बना पुल जर्जर हो गया है। अब इसके समानांतर बनास नदी पर फोन लेन का नया पुल बनेगा। इससे 40 लाख लोगों को आने-जाने में आसानी होगी।
इसके अलावा साबरमती नदी पर देरोल के पास सिक्सलेन ब्रिज बनाने की मंजूरी भी दी गई है। देराेल गांव के पास साबरमती नदी पर 1966 में पुल बनाया गया था। यह पुल काफी पुराना हो गया है। अब इसकी जगह जल्द ही नया ब्रिज बनाया जाएगा। जानकारी के अनुसार राज्य में अब तक 19 पुलों के पुनर्निर्माण के लिए 113.64 करोड़ रुपए, 126 पुलों के सुदृढ़ीकरण के लिए 166.77 करोड़ तथा 2188 पुलों, नालों व सड़कों के स्ट्रक्चर्स की मरम्मत के लिए 2367 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments