इंदौर। शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक पर आए हमलाकर एमजी रोड थाना क्षेत्र के चिमनबाग चौराहे पर गोली मारकर फरार हो गए। मृतक मोनू कल्याणे कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का करीबी बताया जा रहा है। पुरानी रंजिश में हत्या को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दोनों आरोपियों की पहचान हो गई है, पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है।
पुलिस ने बताया कि मृतक मोनू भगवा यात्रा निकालने के लिए रात में बैनर और पोस्टर लगवा रहा था। इसी बीच पीयूष और अर्जुन बाइक पर आए और चिमनबाग के पास मोनू से बातचीत करने लगे, तभी पीछे बैठे अुर्जन ने पिस्तौल से माेनू पर गोली चला दी। गोली लगते ही मोनू जमीन पर गिर गया, उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी अस्पताल पहुंच गए। विजयवर्गीय ने हत्या के संदर्भ में पुलिस से बातचीत की। पुलिस ने दोनों बदमाशों को नामजद कर लिया है।