सूरत। भटार इलाके में युवती छठी मंजिल से नीचे गिर गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवती सोफ्टवेयर इंजीनियर थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने बताया कि भटार इलाके में आकाश दर्शन अपार्टमेंट से मधुलिया नामक युवती छठवीं मंजिल की बाल्कनी से नीचे गिर गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
मृतक युवती की तीन साल पहले विकास पेरिवाल के साथ शादी हुई थी, वह सोफ्टवेयर इंजीनियर का काम करती थी। उसका पति भी इंजीनियर है और पुणे की एक कंपनी में नौकरी करता है। कल शाम को 7:30 बजे सास किचन में खाना बना रही थी, तभी मधुलिया बाल्कनी से नीचे गिर गई। मधुलिया के गिरते ही अपार्टमेंट में रहने वालों की भीड़ जमा हो गई। 108 एंबुलेंस से प्राइवेट अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रवाना कर दिया।