शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के जुबल में शुक्रवार को सुबह बड़ा हादसा हो गया। हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस पलट गई। हादसे में चालक, परिचालक समेत 4 लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवहन निगम की बस शुक्रवार को सुबह करीब छह बजे कुडडू से गिल्टाड़ी गांव के लिए रवाना हुई। बस में चालक-परिचालक सहित सात लोग सवार थे। करीब चार किलोमीटर चलने के बाद बस पहाड़ी में ऊपर वाली सड़क से लुढककर नीचे की सड़क पर गिर गई। बस कैसे पलटी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।