Tuesday, March 18, 2025
Homeअहमदाबादबोटाद में आम आदमी पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष अनीस मांकड के...

बोटाद में आम आदमी पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष अनीस मांकड के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत, कांग्रेस नेता गिरफ्तार

बोटाद। एक महिला ने आम आदमी पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष अनीस मांकड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। वहीं, महिला को धमकी देने वाले कांग्रेस नेता मकसूद शाह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दूसरी ओर गिरफ्तारी के डर से अनीस मांकड ने जहर पी लिया है, उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बोटाद की रहने वाली महिला पति से झगड़ा होने के बाद शिखर नामक व्यक्ति के साथ मैत्री करार करके रहने लगी। महिला को दो बच्चे हैं, जो उसके पति के पास रहते हैं। महिला ने बच्चों को लेेने के लिए आम आदमी पार्टी के पूर्व शहर अध्यक्ष अनीस मांकड से संपर्क किया। अनीस ने बच्चों को वापस दिलाने का झांसा देकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद बच्चे नहीं आएंगे कहकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता मकसूद शाह के पास गई। मकसूद शाह ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पीड़िता ने दोनों के खिलाफ राणपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। राणपुर पुलिस ने कांग्रेस नेता मकसूद को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरफ्तारी के डर से जहर पीने वाले अनीस मांकड का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments