Wednesday, March 19, 2025
Homeराष्ट्रीयभाजपा सांसद भर्तृहरि महताब होंगे अगले प्रोटेम स्पीकर, लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों...

भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब होंगे अगले प्रोटेम स्पीकर, लोकसभा के नवनिर्वाचित सदस्यों काे दिलाएंगे शपथ

नई दिल्ली। आडिशा के भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब को लोकसभा का प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संविधान के अनुच्छे 95(1) के तहत भाजपा सांसद को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। महताब स्थायी स्पीकर की नियुक्ति होने तक लोकसभा अध्यक्ष के पद पर बने रहेंगे। 18वीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू हो रहा है। निर्वाचित सदस्य 24-15 जून को शपथ लेंगे। महताब लोकसभा के सभी सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। महताब ने ओडिशा की कटक लोकसभा सीट पर 57077 मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने बीजेडी के संतरूप मिश्रा को हराया है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेडी(बीजू जनता दल) छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे।
बता दें, प्रोटेम स्पीकर को संसद के अस्थाई अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया जाता है। इनका काम निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाना होता है। इसके साथ ही नए अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया को भी संचालित करते हैं। लोकसभा के नए अध्यक्ष की नियुक्ति होने के बाद इनकी जिम्मेदारी खत्म हो जाती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments