Sunday, March 23, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयमक्का शरीफ में 52 डिग्री पर पहुंचा पारा; भीषण गर्मी से 550...

मक्का शरीफ में 52 डिग्री पर पहुंचा पारा; भीषण गर्मी से 550 जायरीनों की गई जान

रियाद। सऊदी अरब में दुनियाभर से लाखों जायरीन मक्का और मदीना शरीफ में हजयात्रा करने के लिए इकट्‌ठा हुए हैं। भयंकर गर्मी से जायरीनों की हालत खराब हो गई है। जानकारी के अनुसार भीषण गर्मी के कारण मक्का शरीफ में अब तक कुल 550 जानरीनो की जान जा चुकी है। मरने वालों में सबसे अधिक इजिप्त के लोग बताए जाते हैं, इनकी संख्या 323 है। मृतकों के दूसरे देशों के जायरीन भी शामिल हैं। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ रहे तापमान को मौत का मुख्य कारण बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भीषण गर्मी से जॉर्डन के कम से कम 60 जायरीनों की भी मौत हो चुकी है। इससे पहले अम्मान द्वारा आधिकारिक रूप से 41 लोगों की मौत की जानकारी दी गई थी। मक्का शरीफ में तापमान 52 डिग्री को पार कर गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments