Friday, March 21, 2025
Homeदक्षिण गुजरातदेवधा टाइडल डैम के 20 दरवाजे खोले गए, अंबिका नदी के किनारे...

देवधा टाइडल डैम के 20 दरवाजे खोले गए, अंबिका नदी के किनारे बसे 19 गांवों को अलर्ट किया

नवसारी/बिलीमोरा। नवसारी जिले में बारिश होने से पहले ही गणदेवी के देवधा टाइडल डैम के 20 दरवाजे खोलने से अंबिका नदी का जलस्तर बढ़ गया है। जिला प्रशासन की ओर से नदी के किनारे बसे 19 गांवों को अलर्ट कर दिया गया है। ग्रामीणों को नदी के किनारे न जाने की सलाह दी गई है। नवसारी जिले में मानसूर के आने के साथ ही जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है। ऊपरी क्षेत्रों में भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए सावधानी के तौर पर आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए गए हैं। तीन नदियां कावेरी, पूर्णा और अंबिका नवसारी जिले से होकर बहती हैं। भारी बारिश होने पर नवसारी जिले में लगातार बाढ़ आने का खतरा बना रहता है। नवसारी में बारिश होने से पहले ही अंबिका नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और निचले इलाकों में पानी भरने लगा है।
बता दें, साल 2002 में देवधा गांव में अंबिका नदी पर देवधा देव सरोवर परियोजना साकार हुई थी, जिस पर 19 करोड़ रुपए की लागत आई थी। इस डैम में कुल 40 दरवाजे लगाए गए हैं। यहां भारी मात्रा में जल का भंडारण होता है। डैम के निचले इलाके से होकर बहने वाली वेंगडिया और पनिहारी नदी में भी लगातार पानी बहता रहता है। हर साल मानसून आने से पहले दरवाजे खोलकर डैम को पानी से खाली कर दिया जाता है। बारिश के दौरान में इसमें नया पानी संग्रहित किया जाता है। इसी क्रम में इस साल भी डैम के 20 दरवाजे खोले गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments