Sunday, March 16, 2025
Homeअहमदाबादयूनेस्को ने भुज के स्मृतिवन को दुनिया की सबसे सुंदर म्यूजियम की...

यूनेस्को ने भुज के स्मृतिवन को दुनिया की सबसे सुंदर म्यूजियम की श्रेणी में शामिल किया

गांधीनगर। यूनेस्को ने कच्छ-भुज के स्मृतिवन को दुनिया की सातवीं सबसे सुंदर म्यूजियम की श्रेणी में शामिल किया है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया (X) पर पोस्ट करके इसे गुजरात और भारत के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया है।
स्मृतिवन 2001 में आए विनाशक भूकंप में मारे गए लाेगों की स्मृति में बनाया गया है। इसे उस समय के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन पर तैयार किया गया था। भारत की किसी म्युजियम पहली बार यूनेस्को ने मान्यता दी है। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने सोशल मीडिया (X) पर लिखा है- यूनेस्को द्वारा प्रतिवर्ष आर्किटेक्चर और डिजाइन के क्षेत्र में प्रतिष्ठित प्रिक्स वर्सेल्स अवाॅर्ड दिया जाता है। इस साल यह सम्मान भुज के स्मृतिवन भूकंप मेमोरियल म्यूजियम को मिला है। स्मृतिवन को दुनिया की सबसे सुंदर सात म्युजियम की सूची में शामिल किया गया है। भुज में हरे-भरे वृक्षों के बीच बने इस म्यूजियम की डिजाइन अद्भुत है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments