Sunday, March 16, 2025
Homeराष्ट्रीयप्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम को घेरा, कहा- नीतीश कुमार ने...

प्रशांत किशोर ने बिहार के सीएम को घेरा, कहा- नीतीश कुमार ने नरेन्द्र मोदी के पैर छूकर बिहार को शर्मसार किया

भागलपुर। जन सुराज अभियान चला रहे प्रशांत किशोर ने शुक्रवार को भागलपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार ने मोदी के पैर छूकर बिहार को शर्मसार कर दिया। नीतीश कुमार इसलिए पैर छू रहे हैं ताकि 2025 के विधानसभा चुनावों के बाद भी वह भाजपा के समर्थन से सत्ता में बने रहें। प्रशांत किशोर ने कहा कि मोदी की सत्ता वापसी में नीतीश कुमार भी भूमिका अहम है। वह इसका इस्तेमाल प्रदेश को लाभ दिलाने के लिए नहीं कर रहे हैं।
प्रशांत किशोर ने कहा कि किसी प्रदेश का नेता उसके लोगों का गौरव होता है, लेकिन नीतीश कुमार ने मोदी के पैर छूकर बिहार काे शर्मसार कर दिया। लोग मुझसे पूछते हैं कि मैं नीतीश कुमार की आलोचना क्यों कर रहा हूं। मैंने उनके साथ पहले भी काम किया है, उस समय वे अलग व्यक्ति थे। उनकी अंतरात्मा बिकी हुई नहीं थी। प्रशांत किशोर ने 2015 में जेडी यू अध्यक्ष के चुनाव अभियान का प्रबंधन किया था और दो साल बाद औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल हो गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments