Monday, March 17, 2025
Homeसूरतसूरत में हल्की बारिश के बाद आसमान साफ, गर्मी और उमस से...

सूरत में हल्की बारिश के बाद आसमान साफ, गर्मी और उमस से लोग परेशान

सूरत। शुक्रवार को सुबह करीबन 8:30 बजे सूरत में छिटपुट बूंदाबांदी हुई। सुबह 10 बजे तक आसमान में घने बादल छाए रहे और रिमझिम बारिश होती रही। उधना और रांदेर को छोड़कर अन्य जोन से 2 से 7 मिमी बारिश होने की जानकारी सामने आई है। फ्लड कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल जोन में 7, कतारगाम में 4, वराछा में 5, लिंबायत में दो और अठवा जोन में एक मिमी बारिश हुई। वहीं, उधना और रांदेर जोन में बारिश नहीं हुई। बारिश के बाद आसमान साफ हो गया। तेज धूप और उमस से लोग परेशान हो गए।
शुक्रवार को उकाई डैम का जलस्तर 306.43 फीट रहा। उकाई से 7000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वियर कम कोजवे का जलस्तर 5.33 मीटर है। सूरत में लोग लंबे समय से भारी बारिश होने का इंतजार कर रहे हैं। सूरत समेत दक्षिण गुजरात में बारिश होने का मौसम विभाग का पूर्वानुमान सटीक नहीं बैठ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments