अहमदाबाद। यहां के दाणीिलमड़ा इलाके में शुक्रवार को कपड़े के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए आसपास मौजूद छह से सात गोदामों तक पहुंच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 11 गाड़ियां तुरंत माैके पर पहुंच गई हैं। दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। गोदाम में कपड़ा और सिन्थेटिक होने की वजह से आग तेजी से फैल रही है। आग का धुआं बहुत दूर तक दिखाई दे रहा है। दाणीलिमडा में पुराने पशु बाजार के पास पटेल मैदान में अलग-अलग कई गोदाम हैं। शुक्रवार को कपड़े के एक गोदाम में अचानक आग लग गई और तेजी से फैलने लगी। आग से अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।