Tuesday, May 6, 2025
Homeप्रादेशिकनागपुर की पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, चार महिलाओं समेत छह की...

नागपुर की पटाखा फैक्ट्री में भयानक विस्फोट, चार महिलाओं समेत छह की मौत, चार गंभीर

नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए हैं, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घटना दोपहर एक बजे की बताया जाती है।
हिंगना तहसील के धमना में चामुंडी एक्सप्लोसिव प्राइवेट लि. नामक पटाखा फैक्ट्री है। गुरुवार को दोपहर करीब 1 बजे फैक्ट्री के पैकेजिंग डिपार्टमेंट में आग लग गई। यहां रखे बारूद के कारण बड़ा धमाका हुआ। बताया जाता है कि दोपहर में कर्मचारी खाना खा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
जब धमाका हुआ उस वक्त फैक्ट्री में 10 लोग काम कर रहे थे, जिसमें छह कर्मचारियों की मौत हो गई, जबकि चार घायल हो गए। मृतकों में चार महिलाएं और दो पुरुष हैं। मृतकों की पहचान प्रप्रांजलि मोडेरे (22), प्राची फाल्के (20), वैशाली क्षीरसागर (20), मोनाली अलोन (27) और पन्नालाल बंदेवार (50) के रूप में की गई है। गंभीर रूप से घायल शीतल चपत (30), दंसा मर्सकोल्हे (26), श्रद्धा पाटिल (22) और प्रमोद चावरे (25) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन चारों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments