कुवैत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देश पर विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह कुवैत पहुंच गए हैं। विदेश राज्यमंत्री ने हालात की जानकारी हासिल करने के बाद अस्पताल में भर्ती भारतीय पीड़ियों से मुलाकात की। कुवैत की एक इमारत में भीषण आग लगने के बाद 40 से अधिक भारतीयों की मौत हो गई है। कई भारतीय घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निकांड में मरने वालों में केरल, तमिलनाडु और उत्तर प्रदेश के नागरिक हैं। उधर, केरल सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज को भी कुवैत भेजा है। इसके साथ ही सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए मदद करने का एेलान किया है। हादसे में घायल लाेगों को 1-1 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने का भी निर्णय लिया गया है। कुवैत में भारतीय दूतावास ने बताया कि अस्पताल में भर्ती लोग सुरक्षित हैं। अाग में जलकर मरने वालों की डीएनए जांच हो रही है। भारतीय वायुसेना के विमान को शवों को लाने के लिए तैयार रखा गया है।