विजयवाड़ा। चंद्र बाबू नायडू ने बुधवार को चाैथी बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी, एकनाथ शिंदे समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए। चंद्रबाबू नायडू का शपथ ग्रहण समारोह विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में स्थित केसरपल्ली आई पार्क में आयोजित किया गया था। चंद्रबाबू के अलावा जनसेना पार्टी के अध्यक्ष पवन कल्याण ने कैबिनेट मंत्री की शपथ ली। नायडू सरकार ने टीडीपी से 20, जनसेना पार्टी से 3 और भाजपा से 1 विधायक को मंत्री पद मिला है।
चंद्रबाबू नायडू 1995 में पहली बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने थे और 2004 तक दो बार मुख्यमंत्री बने रहे। उनका तीसरा कार्यकाल आंध्र प्रदेश के विभाजन (तेलंगाना अलग राज्य) के बाद आया। नायडू 2014 में विभाजित आंध्र प्रदेश के पहले मुख्यमंत्नी बने। इसके बाद 2019 का चुनाव हार और विपक्ष के नेता बने। चंद्रबाबू नायडू 2024 में एक बार फिर चुनाव जीतकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं।
