Wednesday, March 19, 2025
Homeअहमदाबादविधानसभा उपचुनाव जीतने वाले 5 विधायकों ने ली शपथ, भाजपा विधायकों की...

विधानसभा उपचुनाव जीतने वाले 5 विधायकों ने ली शपथ, भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 161 हुई

अहमदाबाद। लोकसभा के साथ ही गुजरात में विधानसभा की पांच सीटों पर उपचुनाव हुए थे। पांचों सीटों पर भाजपा ने विजय हासिल की है। मंगलवार, 11 जून काे विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी ने उपचुनाव जीतने वाले विधायकों सीजे चावड़ा, अर्जुन मोढवाडिया, चिराग पटेल, अरविंद लाडाणी और धर्मेन्द्र सिंह को विधायक पद की शपथ दिलाई। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल, संसदीय कार्यमंत्री ऋषिकेश पटेल समेत अनेक नेता मौजूद रहे।

गत 7 मई को गुजरात विधानसभा की पांच सीटों पर उपचुनाव हुए थे। जिसमें वाघोडिया सीट पर भाजपा उम्मीदवार धर्मेन्द्र सिंह को 1,27,446, पाेरबंदर सीट पर अर्जुन मोढवाडिया (भाजपा) को 1,33,163, खंभात सीट पर चिराग पटेल (भाजपा) को 88,457, वीजापुर सीट पर सीजे चावडा (भाजपा) को 1,00,641 और माणावदर सीट पर अरविंद लाडाणी (भाजपा) को 82,017 वोट मिले थे। इसके साथ ही गुजरात विधानसभा में भाजपा विधायकों की संख्या बढ़कर 161 हो गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments