Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयनई सरकार बनते ही गुजरात काे मिले 4860 करोड़, वित्त मंत्रालय ने...

नई सरकार बनते ही गुजरात काे मिले 4860 करोड़, वित्त मंत्रालय ने राज्यों को जारी किया 1,39,750 करोड़ का टैक्स डिवोल्यूशन

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी बार सरकार बनने के बाद मंत्रियों को उनके विभाग भी बांट दिए गए हैं। निर्मला सीतारमण को एक बार फिर वित्त मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है। विभाग बंटने के बाद वित्त मंत्रालय ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्यों को 1,39,750 करेाड़ का टैक्स डिवोल्यूशन जारी किया है। डिवोल्यूशन के जरिए मिलने वाले पैसों की लिस्ट में सबसे पहला नंबर उत्तर प्रदेश का है। केंद्र सरकार ने उत्तर प्रदेश को 25,069.88 करोड़ रुपए दिए हैं। बिहार दूसरे नंबर पर है उसे मंत्रालय की ओर से 14,056.12 करोड़ रुपए और तीसरे नंबर पर मध्य प्रदेश को 10,970.44 करोड़ रुपए ट्रांसफर हुए हैं।

अंतरिम बजट 2024-25 में राज्यों के कर हस्तांतरण के लिए कुल रु. 1219783 करोड़ का प्रावधान किया गया। इस संबंध में वित्त मंत्रालय ने कहा कि जून, 2024 के लिए हस्तांतरण राशि की नियमित रिलीज के अलावा एक अतिरिक्त किस्त भी जारी की जाएगी। राज्य इस राशि को विकास और पूंजीगत व्यय पर खर्च करेंगे। अतिरिक्त किश्तों के आवंटन के साथ 10 जून को राज्यों का कुल हस्तांतरण रु. 279500 करोड़ (2024-25) है।
वित्त मंत्रालय ने टैक्स डिवोल्यूशन के तहत पश्चिम बंगाल को 10513.46 करोड़, महाराष्ट्र को 8828.08 करोड़, राजस्थान को 8421.38 करोड़, ओडिशा को 6327.92 करोड़, गुजरात को 4860.56 करोड़ रुपए आवंटित किए हैं। झारखंड को 4621.58 करोड़, कर्नाटक को 5096.72 करोड़, पंजाब को 2525.32 करोड़, हिमाचल प्रदेश को 1159.92 करोड़, केरल को 2690.20 करोड़, मणिपुर को 1000.60 करोड़ और मेघालय को 1071.90 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments