Tuesday, March 18, 2025
Homeराष्ट्रीयकैबिनेट की बैठक में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, पढ़ें किसे कौन...

कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों को बांटे गए विभाग, पढ़ें किसे कौन सा मंत्रालय मिला

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सोमवार शाम को नई सरकार की पहली कैबिनेट की बैठक हुई। इसके बाद मंत्रियाें को उनके विभाग आवंटित किए गए। गृह, रक्षा, वित्त और विदेश मंत्रालय में कोई बदलाव नहीं हुआ है। अमित शाह गृहमंत्री, राजनाथ सिंह रक्षा, निर्मला सीतारमण वित्त और एस. जयशंकर के विदेश मंत्रालय को बरकरार रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कैबिनेट की बैठक में 3 करोड़ आवास बनाने का फैसला लिया है।

कैबिनेट मंत्री
नरेंद्र मोदी: कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु, अंतरिक्ष विभाग, नीति मामले और सभी अनावंटित विभाग।
अमित शाह : गृह, सहकारी
राजनाथ सिंह : रक्षा
नितिन गड़करी : सड़क और परिवहन
जेपी नड्डा : स्वास्थ्य, रसायन और उर्वरक
शिवराज सिंह चौहान : कृषि, किसान कल्याण और ग्रामीण विकास
निर्मला सीतारमण : वित्त, कॉर्पोरेट मामले
एस. जयशंकर : विदेश
मनोहरलाल खटटर : ऊर्जा और शहरी विकास
एचडी कुमारस्वामी : भारी उद्योग और इस्पात
पीयूष गोयल : वाणिज्य एवं उद्योग
धर्मेन्द्र प्रधान : शिक्षा
जीतनराम मांझी : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग
राजीव रंजन: पंचायती राज, मत्स्य पालन और पशुपालन और डेयरी
सर्बानंद सोनोवाल : बंदरगाह और नौवहन, जलमार्ग
वीरेंद्र खटीक : सामाजिक न्याय
राममोहन नायडू : नागरिक उड्डयन
प्रह्लाद जोशी : खाद्य, उपभोक्ता संरक्षण मामले, नवीकरणीय ऊर्जा
जेएल ओरम : जनजातीय मामले
गिरिराज सिंह : कपड़ा
अश्विनी वैष्णव : रेलवे, सूचना एवं प्रसारण, सूचना प्रौद्योगिकी
ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया : दूरसंचार, उत्तर पूर्वी राज्यों का विकास
भूपेन्द्र यादव : पर्यावरण, वन, जलवायु परिवर्तन
गजेंद्र शेखावत : पर्यटन, सांस्कृतिक मामले
अन्नपूर्णा देवी : महिला बाल विकास
किरण रिजिजू : संसदीय कार्य, अल्पसंख्यक मामले
हरदीप सिंह पुरी : पेट्रोलियम
मनसुख मांडविया : श्रम, रोजगार, खेल, युवा मामले
जी. किशन रेड्डी : कोयला और खदान
चिराग पासवान : खाद्य प्रसंस्करण
सीआर पाटिल : जल शक्ति

राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
राव इंद्रजीत सिंह : सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन, अल्पसंख्यक योजनाएं और सांस्कृतिक मामले
जीतेन्द्र सिंह : विज्ञान और प्रौद्योगिकी, पीएमओ, कार्मिक-शिकायतें और पेंशन, परमाणु ऊर्जा, अंतरिक्ष
अर्जुनराम मेघवाल : कानून और न्याय, संसदीय कार्य
प्रतापराव जाधव : आयुष, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
जयन्त चौधरी : कौशल विकास और उद्यमिता, शिक्षा

राज्यमंत्री
जितिन प्रसाद : वाणिज्य एवं उद्योग, आईटी
श्रीपद नाइक : विद्युत एवं नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा
पंकज चौधरी : वित्त
कृष्णपाल गुर्जर : सहकारिता
रामदास आठवले : सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण
रामनाथ ठाकुर : कृषि एवं किसान कल्याण
नित्यानंद राय : गृह विभाग
अनुप्रिया पटेल : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण
वी सोमन्ना : जलविद्युत और रेलवे
पी. चंद्रशेखर : ग्रामीण विकास एवं संचार
एसपी सिंह बघेल : मत्स्य पालन, पशुपालन, डेयरी और पंचायती राज
शोभा करंदलाजे : सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम
कीर्तिवर्धन सिंह : विदेश, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन
बीएल. वर्मा : उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण, सामाजिक न्याय और कल्याण
शांतनु ठाकुर : बंदरगाह और शिपिंग
सुरेश गोपी : पर्यटन, सांस्कृतिक मामले
एल मुरुगन : अधिसूचना एवं प्रसारण, संसदीय कार्य
अजय टमटा : सड़क एवं परिवहन
बंडी संजय कुमार : गृह
कमलेश पासवान : ग्रामीण विकास
भागीरथ चौधरी : कृषि एवं किसान विकास
सतीश दुबे : कोयला एवं खान विभाग
संजय सेठ : रक्षा
रवनीत सिंह बिट्टू : खाद्य प्रसंस्करण, रेलवे
दुर्गादास उइके : जनजातीय मामले
रक्षा खडसे : खेल एवं युवा मामले
सुकांत मजूमदार : शिक्षा, उत्तर पूर्वी राज्यों का विकास
सवित्री ठाकुर : महिला एवं बाल विकास
तोखन साहू : आवास, शहरी विकास
राजभूषण चौधरी : जलशक्ति
भूपति राजू श्रीनिवास वर्मा : भारी उद्योग और इस्पात
हर्ष मल्होत्रा : कॉर्पोरेट मामले, सड़क और परिवहन
निमुबेन बांभनिया : उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण
मुरलीधर मोहोल : सहयोग विभाग, नागरिक उड्डयन
जॉर्ज कुरियन : अल्पसंख्यक मामले, मत्स्य पालन-पशुपालन और डेयरी
पबित्रा मार्गेरिटा: विदेश, कपड़ा

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments