नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। रविवार को शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्राैपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने प्रधानमंत्री के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण और एस. जयशंकर समेत 30 सांसदों को कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई। इसके अलावा मोदी के मंत्रिमंडल में 5 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों को भी शामिल किया गया है।
प्रधानमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में मालदीव के राष्ट्रपति मोइज्जू, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, नेपाल के मुख्यमंत्री पुष्प कमल दहल “प्रचंड’ और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे शामिल हुए। इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए।
इन कैबिनेट मंत्रियों ने ली शपथ
राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण, एस. जयशंकर, मनोहर लाल खट्टर, एचडी कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, धर्मेन्द्र प्रधान, जीतनराम मांझी, ललन सिंह, सर्बानंद सोनोवाल, डॉ. वीरेन्द्र कुमार, राम मोहन नायडू, प्रह्लाद जोशी, जुएल ओरांव, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेन्द्र यादव, गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरण रिजिजू, हरदीप पुरी, मनसुख मांडविया, जी. किशन रेड्डी, चिराग पासवान, सीआर पाटिल।
ये हैं पांच राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार)
राव इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, प्रतावराव गणपतराव जाधव, जयंत चौधरी।
ये हैं राज्य मंत्री
जितिन प्रसाद, श्रीपद यशो नाइक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास आठवले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी. सोमन्ना, चंद्रशेख पेम्मासानी, एसपी सिंह बघेल, शोभा करांदलाजे, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरगन, अजय टमटा, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास सुइके, रक्षा खडसे, सुकांता मजूमदार, सावित्री ठाकुर, तोखन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीपति वर्मा, हर्ष मल्होत्रा, निमुबेन बामणिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा।


