Monday, March 17, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने ताइवान की सीमा पर तैनात किए 26 एयरक्राफ्ट और 10...

चीन ने ताइवान की सीमा पर तैनात किए 26 एयरक्राफ्ट और 10 जहाज

चीन और ताइवान के बीच लंबे समय से तनातनी चल रही है। चीन ने एक बार फिर ताइवान की सीमा पर युद्धपोत और एयरक्राफ्ट तैनात करके पूरी दुनिया को चौंका दिया है। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और हमेशा उसे डराने की कोशिश करता है। इससे पहले चीन ने पुरी दुनिया को धमकी दी थी कि ताइवान का समर्थन करने वाले का सिर कलम कर लेंगे। एक बार फिर से दोनों देशों के बीच तनाव बड़ने लगा है। ताइवान के रक्षा मंत्रायल ने दावा किया है कि चीन ने सीमा पर 26 सैन्य विमान, 10 नौसेना के जहाज और चार तटरक्षक जहाज तैनात किए हैं।
मंत्रालय के दावे के मुताबिक, चीनी ड्रोन को ताइवान के एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन (ADIZ) के दक्षिण-पश्चिम में देखा गया था। जबकि एक चीनी पीएलए हेलीकॉप्टर को दक्षिण पूर्व ADIZ में ट्रैक किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन की हरकतों पर कड़ी नजर रखने के लिए ताइवान ने सैन्य विमान, नौसैनिक जहाज और वायु रक्षा मिसाइल सिस्टम तैनात किए हैं।
कुछ दिन पहले ही लाइ चिंग ने ताइवान के नए राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली है और इसके बाद से दोनों देशों के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे पहले चीन ने ग्रे जोन रणनीति के तहत सितंबर-2020 में ताइवान के आसपास सैन्य विमानों और नौसैनिक जहाजों की संख्या बढ़ा दी थी। चीन हमेशा ग्रे जोन युद्ध रणनीति का उपयोग करके दुश्मन को कमजोर करने की कोशिश करता है। ग्रे जोन रणनीति के तहत कोई भी देश सीधे तौर पर हमला नहीं करता, बल्कि एक तरह का डर पैदा करता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments