नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना शुरू हो गई है। इसके रूझान भी सामने आने लगे हैं। रूझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है, इंडी गठबंधन भी लगातार टक्कर दे रहा है। रूझानों में एनडीए गठबंधन 290 सीटों पर आगे है तो इंडी गठबंधन भी 230 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, अन्य के खाते में 20 सीटें हैं।
यूपी में 36 सीटों पर भाजपा आगे
उत्तर प्रदेश में इंडिया गठबंधन बढ़त बनाए हुए है। वहीं, सपा कड़ी टक्कर दे रही है। सपा उम्मीदवार 33 और कांग्रेस 8 सीटों पर आगे है।
डिम्पल यादव 50 हजार वोटों से आगे
उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव 50 हजार वोटों से आगे हैं।
अमेठी में स्मृति ईरानी पीछे
अमेठी में भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी पीछे हैं। कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा 18 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं।
पश्चिम बंगाल में टीएमसी आगे
शुरुआती रूझानों में पश्चिम बंगाल में टीएमसी आगे चल रही है। 41 में से 28 सीटों पर टीएमसी आगे है। भाजपा 10 और कांग्रेस 2 सीटों पर आगे है।
गुजरात में क्लीन स्विप की ओर भाजपा
भाजपा गुजरात में क्लीन स्पिप की ओर बढ़ रही है। प्रदेश की 26 में से एक सीट पर पहले ही भाजपा उम्मीदवार की निर्विरोध विजय हो चुकी है। यहां 25 सीटों पर मतदान हुआ था। इसमें से भाजपा 24 सीटों पर और कांग्रेस एक सीट पर आगे चल रही है।
महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर
महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर है। शुरुआती रूझानो में एनडीए 20 और विपक्षी गठबंधन 21 सीटों पर आगे है।
मध्य प्रदेश में क्लीन स्विप की ओर भाजपा
मध्य प्रदेश में भाजपा क्लीन स्विप की ओर बढ़ रही है। पार्टी यहां की सभी 29 सीटों पर आगे चल रही है।