लोकसभा के साथ ही गुजरात की 5 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे। खंभात, वाघोडिया, पोरबंदर, माणावदर और वीजापुर सीट पर उपचुनाव हुए थे। इसकी मतगणना भी इसी के साथ हो रही है।
पोरबंदर से भाजपा उम्मीदवार अर्जुन मोढवाड़िया आगे चल रहे हैं। वाघोडिया से धर्मेन्द्र सिंह वाघेला, खंभात से चिराग पटेल, वीजापुर सीट पर सीजे चावड़ा आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस ने पोरबंदर सीट से राजू ओडेदरा, वीजापुर से दिनेश पटेल, वाघोडिया से कनु गोहिल, माणावदर से हरिभाई कणसागरा और खंभात से महेंद्र सिंह परमार को मैदान में उतारा था।