Wednesday, March 19, 2025
Homeअहमदाबादगुजरात में कांग्रेस का 4 सीटें जीतने का दावा, भाजपा ने कहा-...

गुजरात में कांग्रेस का 4 सीटें जीतने का दावा, भाजपा ने कहा- हैट्रिक लगाएंगे

अहमदाबाद। आम चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले राजनीतिक दल अपनी-अपनी जीत का दावा करने लगे हैं। कांग्रेस ने गुजरात में 4 सीटें जीतने का दावा किया है तो भाजपा तीसरी बार हैट्रिक लगाने की बात कर रही है। भाजपा सूरत की लोकसभा सीट पहले ही निर्विरोध जीत चुकी है। 4 जून को 25 सीटों के परिणाम का इंतजार है। वहीं, कांग्रेस को विश्वास है कि इस बार 4सीटों पर विजय मिलेगी।
प्रदेश अध्यक्ष शक्तिसिंह गोहिल ने दावा किया है कि कांग्रेस गुजरात में 4 सीटें जीतेगी और 12 सीटों पर कड़ी टक्कर देगी। आम आदमी पार्टी के नेता इशुदान गढ़वी ने कहा कि INDIA गठबंधन अच्छा प्रदर्शन करेगी। आप-कांग्रेस भरूच और सुरेन्द्रनगर की सीटें जीतेगी, इसमें कोई दो राय नहीं है। हालांकि एग्जिट पोल और सट्‌टा बाजार ने गुजरात मेंे भाजपा के हैट्रिक लगाने का अनुमान जताया है, पर कांग्रेस को भरोसा है कि इस बार गुजरात में खाता खुलेगा।
उधर, भाजपा का कहना है कि प्रदेश की जनता को विकास की राजनीति पर भराेसा है। क्षत्रिय आंदोलन से भाजपा की जीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। भाजपा तीसरी बार जीत का हैट्रिक लगाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments