Wednesday, March 19, 2025
Homeराष्ट्रीयएग्जिट पोल पर सोनिया गांधी का पहला बयान, कहा- नतीजों का इंतजार...

एग्जिट पोल पर सोनिया गांधी का पहला बयान, कहा- नतीजों का इंतजार करें

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से जब एग्जिट पोल पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि 4 जून को आने वाले नतीजों का इंतजार करें। हमें उम्मीद है कि नतीजे एग्जिट पोल से बिल्कुल अलग होंगे। कांग्रेस नेता सोनिया गांधी दिल्ली में डीएमके आॅफिस में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थी। सोनिया गांधी ने एम करुणानिधि को उनकी 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। यहीं पर उनसे एग्जिट पोल के बारे में सवाल किया गया था।
ज्यादातर एग्जिट पोल ने एनडीए को 400 से अधिक और इंडी गठबंधन को 150 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। एग्जिट पोल से भाजपा उत्साहित है तो विपक्ष ने इसे खारिज करते हुए सर्वे को काल्पनिक बताया है।
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी कहा था कि यह एग्जिट पोल नहीं है। जब उनसे गठबंधन की सीटों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने सिद्धू मूसेवाला के गाने का जिक्र किया था। दरअसर सिद्धू मूसेवाला का 295 एक गाने का नाम है। इस गाने का जिक्र करने का मतलब था कि गठबंधन को 295 से ज्यादा सीटें मिलने जा रही हैं। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने भी गठबंधन को 295 से ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments