झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में युवक ने पत्नी और बेटे की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया।
पुलिस ने बताया कि पठौरिया के गांव मेंे रहने वाला नीलेश साहू टैक्सी चलाता था। 10 साल पहले उसकी शादी प्रियंका के साथ हुई थी। इस दौरान उसे 4 साल का एक बेटा भी था। नीलेश को शराब पीने की आदत थी। इसी बात को लेकर पति-पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था। प्रियंका 29 मई को पति और अपने 4 साल के बेटे हिमांशु के साथ मायके गई थी। उसके भाई का जन्मदिन था। मायके जाने के बाद प्रियंका ससुराल आने को तैयार नहीं हुई तो नीलेश के साथ उसका झगड़ा हो गया। 1 जून को नीलेश वापस ससुराल गया। उस दौरान प्रियंका घर में अकेली थी। किसी बात को लेकर दोनों में फिर झगड़ा हो गया और नीलेश ने पहले 4 साल के बेटे और फिर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर आगे की छानबीन शुरू कर दी है।