मुंबई। मंंुबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपित अभिनेता सलमान खान को जान से मारने की फिराक में थे। आरोपियों से पूछताछ के दौरान पता चला कि सलमान खान की कार पर एके-47 से जानलेवा हमला करने वाले थे। इसके लिए उन्होंने पाकिस्तान से हथियार मंगवाने की योजना भी बना रहे थे। हालांकि पुलिस ने बदमाशों की योजना को नाकाम कर दिया है। आरोपियों की पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नाहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान उर्फ जावेद खान के रूप में हुई है। मुंबई पुलिस आरोपियों का मोबाइल जब्त करके उनकी भी छानबीन कर रही है।
बता दें, इससे पहले 14 अप्रैल को सलमान के बांद्रा स्थित अावास गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने फायरिंग हुई थी। पुलिस ने फायरिंग करने वाले दाे बदमाशों को गुजरात के कच्छ से गिरफ्तार किया था। बदमाशों ने मुंबई से कच्छ जाते समय रास्ते में सूरत के पास तापी में हथियार फेंके थे। पुलिस ने आरोपियों को साथ लेकर तापी नदी से हथियार बरामद किया था। घटना के बाद सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।