लंदन। उत्तरी लंदन के एक रेस्तरां में अंधाधुंम गोलीबारी में 9 साल की भारतीय बच्ची घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां वह अपनी जिंदगी से जंग लड़ रही है। घायल बच्ची भारत के केरल की है। उसकी पहचान एर्नाकुलम के गोथुरुथ निवासी लिजेल मारिया के रूप में हुई है। लिसेल अपने माता-पिता के साा लंदन में घूमने गई थी और गोलीबारी में घायल हो गई। वह अपने माता-पिता के साथ खाना खा रही थी, तभी मोटर साइकिल पर सवार संदिग्ध युवक ने गोलीबारी कर दी।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी में चोरी की मोटर साइकिल का इस्तेमाल किया गया है। हालांकि संदिग्ध के असली शिकार भारतीय बच्ची या उसके माता-पिता नहीं थे, बल्कि रेस्तरां के बाहर बैठे दूसरे तीन लोग थे। लंदन पुलिस के डिटेक्टिव चीफ सुपरिटेंडेंट जेम्स कॉनवे ने बताया कि ‘हम राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवाओं में अपने सहयोगियों के संपर्क में हैं और पीड़ितों को हरसंभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें ये बताते हुए दुख हो रहा है कि भारतीय बच्ची की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस का मानना है कि यह सुनियोजित हमला था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी हमले के बारे में कोई सूचना है तो तुरंत पुलिस को बताएं।
लंदन के रेस्तरां में अंधाधुंध गोलीबारी, 9 साल की भारतीय बच्ची घायल, गंभीर
RELATED ARTICLES