Wednesday, March 19, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयराष्ट्रपति पुतिन का बंगला आग की चपेट में, यूक्रेन पर आरोप, यहां...

राष्ट्रपति पुतिन का बंगला आग की चपेट में, यूक्रेन पर आरोप, यहां परमाणु बंकर होने की चर्चा

मास्को। रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन के साइबेरिया में अल्ताई माउंटेन पर एक बंगले में अचानक भीषण आग लग गई। आग कैसे लगी, अभी तक की इस जानकारी नहीं मिल पाई है। वहीं, इसका आरोप यूक्रेन पर लगाया जा रहा है। यह वही मकान है जहां पुतिन ने इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी की मेहमाननवाजी की थी। कहा जाता है कि इस मकान में छिपने के लिए एक गुप्त जगह है। पुतिन यहां औषधीय स्नान करते थे। पूरे परिसर का स्वामित्व गज़प्रोम के पास है, जो रूस में कई शानदार महलों का रखरखाव करता है। आग से कितना नुकसान हुआ है, अभी तक इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। लोगों का कहना है कि यह यूक्रेन का ही काम हो सकता है, क्योंकि रूस ने यूक्रेन में भारी तबाही मचाई है। हालांकि इस बारे में पुतिन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रया सामने नहीं आई है। यह एकदम सुरक्षित स्थान है, यहां कोई रुसी नागरिक नहीं जा सकता है। परमाणु युद्ध की परिस्थिति में भी पुतिन और उनके परिवार को सुरक्षित रखने के लिए यहां एक हाई-टेक बंकर बनाया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments