उमरगांव। उमरगांव जीआईडीसी में शुक्रवार को प्लास्टिक के फूल बनाने वाली कंपनी में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही अंदर काम करने रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने डेढ़ घंटे कड़ी मशक्कत करके आग पर काबू पाया।
उमरगांव जीआईडीसी में इन्टेरीओर्स एंड मोर नामक कंपनी है, जिसमें प्लास्टि के फूल बनाए जाते हैं। शुक्रवार को कंपनी के पैकेजिंग विभाग में अचानक आग लग गई। कंपनी में प्लास्टिक का स्टॉक होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। आग लगते ही कंपनी में काम करने वाले कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सभी कर्मचारियों के तुरंत बाहर निकल जाने से कोई जानहानि नही हुई। घटना की सूचना पर उमरगांव नगरपालिका और नोटिफाइड फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। आग लगने के कारण का अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है।
उमरगांव में प्लास्टिक के फूल बनाने वाली कंपनी में भीषण आग लगने मची अफरा-तफरी
RELATED ARTICLES