Thursday, March 20, 2025
Homeप्रादेशिकजम्मू के अखनूर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 22...

जम्मू के अखनूर में यात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 22 लोगों की मौत

जम्मू। जम्मू के अखनूर में यात्रियों से भरी बस गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई, जबकि 70 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में 91 यात्री सवार थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के हाथरस से बस यात्रियों को लेकर हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शिवखोड़ी धाम जा रही था। शिवखोड़ी धाम, जम्मू संभाग के रियासी जिले के पौनी में स्थित है, जो वैष्णो देवी मंदिर से 80 किलोमीटर की दूरी पर है। बस यूपी 86 ईसी 4078 अखनूर के चूंगी मोड़ में गहरी खाई में जा गिरी। इस मोड़ पर ड्राइवर का संतुलन बिगड़ गया और यह दुर्घटना हो गई। बस के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। तुरंत में राहत और बचाव अभियान चलाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments