Wednesday, March 19, 2025
Homeप्रादेशिकमंत्री के बंगले में चमत्कार! नीम के पेड़ पर लटक रहे हैं...

मंत्री के बंगले में चमत्कार! नीम के पेड़ पर लटक रहे हैं आम के फल, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

भोपाल। मध्य प्रदेश के ग्राम विकास और श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बंगले में इन दिनों अजीब नजारा दिखाई दे रहा है। बंगले में नीम के पेड़ में आम के फल लटक रहे हैं। मंत्री खुद भी इसे देखकर आश्चर्यचकित हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इसका वीडियो शेयर किया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। मंत्री ने सोशल मीडिया पर लिखा है- आज भोपाल निवास पर नीम के वृक्ष पर आम के फली देखकर मन गदगद हो गया। किसी हुनरमंद बागवान ने वर्षों पहले यह प्रयोग किया होगा जो किसी अचंभे से कम नहीं है।
बताया जाता है कि नीम का पेड़ 20 से 25 साल पुराना है। मंत्री पटेल को इस साल यह बंगला सरकार की ओर से मिला है। मुख्यमंत्री के आवास के बाद यह सबसे बड़ा बंगला है। मंत्री के बंगले के आसपास घने पेड़ हैं। इसमें नीम का भी एक पेड़ है। बंगले में मरम्मत का काम चल रहा है। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल बंगले का निरीक्षण करने गए थे। इसी बीच उनकी नजर नीम के पेड़ पर पड़ी, जिसमें आम के फल लटक रहे थे। नीम के इस पेड़ में आम की भी एक डाल है जो इन दिनों से फलों से लदी हुई है।
वनस्पति विज्ञान की विशेषज्ञ प्रतिभा सिंह ने बताया कि नीम के पेड़ में आम उगना संभव है। कई बार विशाल पेड़ के खोंडर(पेड़ का भीतरी पोल) में आम की गुठली गिर जाती है और बारिश के सीजन में उग जाती है। वह बढ़ते-बढ़ते पेड़ बन जाता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments