नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के छठे चरण में 58 सीटों पर 59.29 प्रतिशन मतदान हुआ है। छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की 8-8, आेडिशा की 6, झारखंड की 4 और जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर मतदान हुआ। इसमें सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 78.19 प्रतिशत और सबसे कम जम्मू-कश्मीर में 52.28 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में 54.03, बिहार में 53.64, दिल्ली में 55.16, हरियाणा में 58.54, झारखंड में 63.20 और ओडिशा में 60.07 प्रतिशत मतदान होने की जानकारी मिली है।