ताइपे। ताइवान में नई सरकार गठित होने के बाद चीन की परेशानी बढ़ गई है। चीनी की सेना ने ताइवान में घुसने की कोशिश की। चीन के अतिक्रमण को देखते हुए ताइवान की सेना भी सतर्क हो गई।
ताइवान के रक्षा मंत्रालय के अनुसार चीनी नौसेना के 27 युद्धपोत और 62 लड़ाकू विमान ताइवान की सीमा के नजदीक देखे गए हैं। चीन ने इसमें से 47 विमानों को ताइवान की जलूमरूमध्य की रेखा को पार करके ताइवान के दक्षिण-पश्चिम अौर पूर्वी वायु सीमान में घुसे थे। चीन और ताइवान के बीच एक जलसंधि के तहत अनौपचारिक सीमा है। ताइवान ने चीनी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विमान, नौसैनिक जहाज और वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली तैनात की है। पिछले महीने में 40 चीनी लडाकू विमान और नेवी के सैनिकों ने घुसपैठ की कोशिश की थी। एक रिपोर्ट के अनुसार चीन ने 2020 में ताइवान के आसपास सैन्य विमानों और नौसैनिकों की संख्या बढ़ा दी है। चीन और ताइवान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। तीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। वहीं, ताइवान खुद को स्वतंत्र देश मानता आ रहा है। ताइवान चीन के वन सैनिक पॉलिसी को नहीं मानता है।
चीन ने 27 युद्धपोतों और 62 विमानों से ताइवान को डराया, सीमा पर ताइवानी सेना तैनात
RELATED ARTICLES