लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को सुबह लूटपाट की बड़ी घटना सामने आई। बदमाशों ने रिटायर्ड आईएएस अधिकारी के घर को निशाना बनाया। पत्नी ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
रिटायर्ड आईएएस देवेन्द्र नाथ दुबे लखनऊ के इंदिरानगर में रहते हैं। वह रायबरेली समेत कई जिलों में डीएम और इलाहाबाद में मंडलायुक्त रह चुके हैं। शनिवार को सुबह वह गोल्फ खेलने गए थे। वहां से वापस लौटे तो फर्श पर पत्नी मोहिनी दुबे का शव पड़ा था और सामान बिखरे हुए थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंंुच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल रवाना कर दिया। पुलिस को अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। अभी तक यह जानकारी भी सामने नहीं आई है कि कुल कितने की लूटपाट हुई है। पुलिस फाॅरेन्सिक टीम और डॉग स्क्वाड की मदद से आगे की छानबीन कर रही है।