Tuesday, March 18, 2025
Homeअंतरराष्ट्रीयचीन ने पूरी दुनिया को धमकी दी, कहा- ताइवान का समर्थन करने...

चीन ने पूरी दुनिया को धमकी दी, कहा- ताइवान का समर्थन करने वाले का सिर कलम कर देंगे

बीजिंग। दुनियाभर के विशेषज्ञों का मानना ​​है कि चीन ताइवान पर कब्जा करने की तैयारी कर रहा है। वह ऐसा किसी भी समय कर सकता है। चीन लगातार ताइवान की चौकियों और चीनी तट के आसपास हमला कर रहा है। वह ताइवान पर कब्जा करने की धमकी दे रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि तीन साल के भीषण विश्वयुद्ध भी हो सकता है।
चीन ने गुरुवार को पूरी दुनिया को धमकी देते हुए कहा कि- ताइवान की स्वतंत्रा की वकालत करने वालों का सिर कलम कर देंगे। स्व-शासित टापू के आसपास सैन्य अभ्यास का उद्देश्य गंभीर चेतावनी देना है। ताइवान की नौसेना ने चीनी सैनिकों के युद्धाभ्यास की तस्वीरें शेयर की हैं।
लाई चिंग-ते ने सोमवार को ताइवान के नए राष्ट्रपति के तौर पर कार्यभार संभाल लिया है। लाई चिंग ने शपथ ग्रहण के दौरान चीन को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा था कि- चीन ताइवान को धमकी देना बंद करे। इसके बाद से ही चीन गुस्से में है।
ताइवान तट रक्षक ने उत्तरी ताइवान के तट से दूर पंजिया द्वीप के उत्तर-पश्चिम में की एक तस्वीर साझा की, जिसमें चीनी युद्धपोत दिखाई दे रहा है। चीन ने स्व-शासित द्वीप को दंडित करने के उद्देश्य से युद्ध अभ्यास में ताइवान को नौसैनिक जहाजों और सैन्य विमानों से घेर लिया है।चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने ताइवान द्वीप के आसपास चीनी सैन्य अभ्यास को ‘गंभीर चेतावनी’ बताया। उन्होंने कहा कि जब चीन ताइवान पर पूरी तरह कब्जा कर लेगा और ताइवान की आजादी की मांग करने वालों का सिर कलम कर दिया जाएगा। चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है। चीन ने ताइवान काे कभी भी अलग राष्ट्र की मान्यता नहीं दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments