रांची। जेल में बंद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से तगड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने अंतरिक जमानत याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट के फटकार लगाने के बाद उनके अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने अंतरिम जमानत वाली याचिका वापस ले ली। हेमंत सोरेन की ओर से निचली अदालत में इससे संबंधित याचिका पहले दायर की जा चुकी है। इसे छिपाने पर सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाते हुए हेमंत सोरेन के वकील से पूछा कि नियमित जमानत याचिका खारिज होने के बाद लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए उन्हें अंतरिक जमानत कैसे दी जा सकती है।
बता दें, ईडी ने हेमंत सोरेन को 13 जनवरी को गिरफ्तार किया था। उन पर जमीन से जुडे घोटाले में धन शोधन का आरोप है। हेमंत सोरेन रांची की बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं। सोरेन ने रांची की एक विशेष अदालत के समक्ष जमानत याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने यह आरोप लगाया कि उनकी गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है।