Sunday, March 16, 2025
Homeप्रादेशिकमुंबई-आगरा हाईवे पर लग्जरी बस पुल से नीचे गिरी, दो यात्रियों की...

मुंबई-आगरा हाईवे पर लग्जरी बस पुल से नीचे गिरी, दो यात्रियों की मौत, कई घायल

राजगढ़। सोमवार को रात में इंदौर से अशोक नगर जा रही बालाजी ट्रेवल्स की बस मुंबई-आगरा हाईवे पर पचोर के पास पुल से नीचे गिर गई। भीषण सड़क हादसे में 2 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन दर्जन से अधिक यात्री घायल हाे गए। बस के पुल से नीचे गिरते ही चीख-पुकार मच गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। हादसे के बाद ड्राइवर और कंडक्टर फरार हो गए। हादसा सोमवार को रात करीबन 2:00 बजे हुआ। आगरा-मुंबई हाईवे पर पचोर के पास लग्जरी बस अनियंत्रित होकर अचानक पुल से नीचे गिर गई। यात्रियों ने बताया कि बस की रफ्तार बहुत तेज थी। बस में 55 यात्री सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें से कई यात्रियों की हालत ज्यादा गंभीर है। कुछ यात्रियों को इंदौर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बालाजी ट्रेवल्स की बस सोमवार शाम को यात्रियाें को लेकर इंदौर के तीन इमली बस स्टैंड से रवाना हुई थी और पचोर से कुछ पहले ही हादसे का शिकार हो गई। पुलिस मौके से फरार बस ड्राइवर और कंडक्टर की तलाश में जुट गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments