Monday, March 17, 2025
Homeप्रादेशिकबिहार में चुनाव के बाद तनाव, गोलीबारी में एक की मौत, दो...

बिहार में चुनाव के बाद तनाव, गोलीबारी में एक की मौत, दो दिन तक इंटरनेट बंद

पटना। सोमवार को पांचवें चरण के मतदान के बाद बिहार की सारण लोकसभा सीट पर हिंसा भड़क गई। भाजपा और आरजेडी समर्थक आमने-सामने आ गए। विवाद के चलते मंगलवार को सुबह गोलीबारी शुरू हो गई। गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो जख्मी हो गए।
सारण लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ रही हैं। रोहिणी आचार्य छपरा में भिखारी ठाकुर चौक पर पहुंची तो बूथ नं. 318 और 319 पर विवाद शुरू हाे गया। घटना के वक्त एसपी और डीएम भी वहां मौजूद थे। िववाद के बीच दोनों पक्षों में फायरिंग हो गई। स्थिति को देखते हुए इलाके में दो दिनों के लिए इंटरनेट बंद कर दिया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रोहिणी आचार्य अपने समर्थकों के साथ बूथ पर पहुंचकर मतदाताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। गुस्साई भीड़ को देख रोहिणी आचार्य को वह स्थान छोड़ना पड़ा, पर मंगलवार सुबह फिर से विवाद भड़क गया और फायरिंग हो गई। सारण के एसपी गौरव मंगला ने बताया कि भाजपा अौर आरजेडी कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया। गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments