Sunday, May 4, 2025
Homeप्रादेशिकदो ऊंट खूंटा तोड़कर रस्सी के साथ जंगल में भाग गए थे,...

दो ऊंट खूंटा तोड़कर रस्सी के साथ जंगल में भाग गए थे, पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से खोज निकाला

बड़वानी। रविवार को दो लापता ऊंटों को पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से खोज निकाला है। सेंधवा के एसडीओ कमल सिंह ने बताया कि रविवार को सुबह दो ऊंटों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत दर्ज कराने वाला राहुल बिरसे इन्हीं ऊंटों से कमाई करके परिवार चलाता था। वह शनिवार की रात दोनों ऊंटों को खूंटे में बांधा था। रविवार को सुबह सोकर उठा तो दोनों ऊंट नहीं थे। ऊंट अपने साथ खूंटे भी उखाड़ कर ले गए थे। पुलिस ने ऊंच चोरी की आशंका में खोजबीन शुरू की। इस दौरान पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच की। सीसीटीवी फुटेज में दोनों ऊंटों को रस्सी के साथ जाते हुए देखा गया। काफी खोजबीन के बाद दोनों ऊंट सेंधवा से 5 किलोमीटर दूर जंगल में मिले। पुलिस के साथ ऊंट मालिक राहुल बिरसे भी था। उसने जंगल में अपने ऊंटों को देखते ही पहचान लिया और रस्सी पकड़कर उन्हें वापस घर ले आया।
बता दें, पुलिस द्वारा ऊंट खोजने का यह मामला नया नहीं है। इससे पहले उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी में मंत्री रहे आजम खान की भैंस गायब हो गई थी। उत्तर प्रदेश पुलिस ने कड़ी मशक्कत करके भैंस को खोजा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments