अहमदाबाद। गुजरात के सभी मदरसों का सर्वे किया जा रहा है। शनिवार को अहमदाबाद के दरियापुर में मदरसा का सर्वे करने गए अाचार्य की भीड़ ने पिटाई कर दी। आचार्य ने इस बारे में दरियापुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
बापूनगर की स्मृति स्कूल के आचार्य संदीप पाटिल दरियापुर में सुल्तान सैयद की मस्जिद में चल रहे मदरसे का सर्वे करने गए थे। मस्जिद बंद थी, आचार्य फोटो खींचने की कोशिश कर रहे थे, तभी 10 लोग आए और आचार्य को पीटने लगे। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोग जमा हो गए।
आचार्य संदीप पाटिल ने बताया कि मैं सर्वे करने गया था। मस्जिद में ताला लगा हुआ था तो फोटो खींचने लगा। इतने में 10 लोग और पीटने लगे। उधर, आचार्य संघ के अध्यक्ष ने इस घटना को दुखद बताया है।