मुंबई। यहां के वानखेडे स्टेडियम में खेले गए आईपीएल के 67वें मैच मे लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हरा दिया। मंुबई इंडियंस ने टाॅस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैदान में पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की टीम ने 20 अोवर में 6 विकेट पर 214 रन बनाए। वहीं जवाब में मैदान में उतरी मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 196 रन ही बना पाई। हार-जीत के साथ ही दोनों टीमों का सफर समाप्त हो गया। मुंबई की टीम प्लेऑफ से पहले से ही बाहर है। वहीं, लखनऊ की टीम का 14 अंकों के साथ प्लेऑफ में पहुंचना मुश्किल है।
मैच की बात करें तो लखनऊ की ओर से खेल रहे देवदत्तर पडीक्कल गोल्डर डक पर आउट हो गए जबकि मार्कस स्टोइनिस ने 28 रन बनाए। दीपक हुडा ने 11, निकोलस पूरन ने 75 और कप्तान केएल राहुल ने 55 रन बनाए। वहीं, मुंबई इंडियंस की शुरुआत बहुत अच्छी थी। रोहित शर्मा और डेवाल्ड ब्रेविस ने 88 रन बनाए। रोहित शर्मा ने 68 रनों का योगदान दिया।