पोरबंदर। मत्स्य पालन विभाग ने 1 जून से 31 जुलाई तक समुद्र में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाते हुए मछुआरों के लिए 61 दिनों के वैकेशन की घोषणा की है। इस दौरान खारवा समाज के लोग सामाजिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और समुद्र से नावों को बाहर निकालकर उसकी मरम्मत करेंगे।
पोरबंदर के मत्स्य विभाग के निदेशक ने परिपत्र जारी करके जिले के सभी मछुआरा एसोसिएशन और उनके अध्यक्षों को वेकेशन की जानकारी दी है। परिपत्र में लिखा गया है कि सरकार द्वारा 1 जून से 31 जुलाई तक अंतरदेशीय और प्रादेशिक जलसीमा में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया है।
बता दें, मछुआरे नाव लेकर 10 महीने तक समुद्र में मछली पकड़ते हैं। बारिश के सीजन में तूफान आने और समुद्र में भारी उथल-पुथल होने की वजह से जून से जुलाई तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। इस दौरान मछुआरे घर पर आराम करते हैं।