सूरत। गोडादरा में 22 साल का युवक मोबाइल पर बात करते-करते दूसरी मंजिल से नीचे गिर गया। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बिहार का मूल निवासी कवि कुमार शाह (22) एम्ब्रॉयडरी के कारखाने में काम करता था। कवि कुमार कल रात में 12 बजे माेबाइल फोन पर पत्नी से बात कर रहा था, इसी बीच वह दूसरी मंंजिल से नीचे गिर गए। उसके सिर में गहरी चोटें आई। उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।