Monday, March 17, 2025
Homeसूरतमुंबई की घटना के बाद नगर निगम सतर्क; शहर में कमजोर होर्डिंग्स...

मुंबई की घटना के बाद नगर निगम सतर्क; शहर में कमजोर होर्डिंग्स हटाने और स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी जांचने में जुटा प्रशासन

सूरत। सोमवार को आंधी और तूफान आने पर मुंबई में होर्डिंग्स गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 50 से अधिक घायल हो गए थे। सूरत में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए नगर निगम प्रशासन सतर्क हो गया है। नगर निगम की ओर से सभी जोन में कमजोर होर्डिंग्स को हटाने और स्ट्रक्चर स्टेबिलिटी जांचने के आदेश दिए गए हैं। नगर निगम की सूचना के बाद अठवागेट समेत शहर के कई इलाकों में होर्डिंग्स उतारने का काम शुरू कर दिया गया है।
सोमवार को सूरत समेत प्रदेशभर में अचानक मौसम बदल गया और आंधी के साथ भारी बारिश हुई। सूरत में भी धूलभरी आंधी आई। तेज हवा चलने से कई जगह लगे तंबू के कपड़े उड़ गए। इसके अलावा आंधी आने से कई होर्डिंग्स पर भी असर पड़ा है। हालांकि मुंबई की तरह सूरत में होर्डिंग्स के धराशायी होने की घटना नहीं घटी है, इसके बावजूद प्रशासन सतर्क हो गया है और होर्डिंग्स की जांच करने में जुट गया। सभी जोन में होर्डिंग्स का सर्वे किया जा रहा है। इस दौरान अठवा जोन में वाई जक्शन पर लगे होर्डिंग्स की जांच करने पर उसके तार ढीले हाे गए थे। होर्डिंग्स को तुरंत नीचे उतार लिया गया। शहर के अन्य इलाकों में होर्डिंग्स का सर्वे हो रहा है। कमजोर होर्डिंग्स को तुरंत नीचे उतारा जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments