सूरत। गर्मी की छुट्टियों में नगर निगम का सरथाणा नेचर पार्क सूरतवासियों का पसंदीदा मनोरंजन स्थल बन गया है। मई के 12 दिनों में 53664 लाेग नेचर पार्क में आए। इससे नगर निगम को 13लाख, 18 हजार रुपए की कमाई हुई है। स्कूलों में गर्मी की छुटि्टयां शुरू होते ही नेचर पार्क में आने वाले सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ने लगी है। लोग परिवार और बच्चों के साथ यहां घूमने आ रहे हैं। आने वाले दिनों में नेचर पार्क में पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी।
नेचर पार्क में जानवरों के लिए विशेष व्यवस्था
